फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बिना बताए निकले चार बच्चे 16 घंटे बाद मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रखंड के स्यालना गांव में घर से बिना बताए निकले चार बच्चों को पुलिस ने 16 घंटे बाद चिन्यालीसौड़ नागणी से बरामद किया, जिन्हें समझा बुझाकर उनके परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

बीते सोमवार को सुबह आठ बजे स्यालना गांव से 11 से 12 उम्र के चार बच्चे करण, समीर, आलोक व अंकित बिना बताए कहीं चले गए। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे नहीं मिले, तो परिजनों के हाथ पैर फूल गए। बाद में गेंवला पुलिस चौकी में सूचना दी गई, जिस पर पुलिस ने बच्चों की खोजबीन शुरू की। अंकित अपने साथ पिता का मोबाइल फोन ले गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया, जिसकी लोकेशन चिन्यालीसौड़ के पास मिली। पुलिस के सघन चेकिंग अभियान चलाने पर बच्चे रात 12 बजे चिन्यालीसौड़ नागणी में मिले। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे देहरादून जाकर वहीं काम करने के लिए घर से भागे हैं, जिस पर पुलिस ने बच्चों के परिजनों को चौकी ब्रह्मखाल में बुलाकर बच्चों की बात सुनने और भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए उनके साथ डांट फटकार की जगह प्यार से पेश आने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें