फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पूर्व मंत्री धनाई ने की धान की मंडाई, लोगों को खेती के लिए किया प्रेरित

Fri, 09 Oct 2026 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। जाखणीधार के पुनाणु गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने ग्रामीणों के साथ धान की मंडाई की और ग्रामीणों को खेती-किसानी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को कृषि और उद्यान के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। बताया कि युवा स्वरोजगार की दृष्टि से कृषि और बागवानी के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता धनाई ने पुनाणु गांव में शुक्रवार को जन संपर्क के बाद समर्थकों के साथ ग्रामीण राजेंद्र सिंह गुसाईं के खेतों में धान की मंडाई की। बताया कि यदि जनप्रतिनिधि अपने पैतृक बंजर खेत-खलियान को संवारना शुरू कर दें तो निश्चित ही अन्य लोगों में जागरूकता आएंगी और वह अपनी खेती की ओर लौटेंगे, लेकिन इसके लिए स्वयं से शुरूआत करने की जरूरत है। इस मौके पर बीडीसी रणवीर सिंह राणा, पूर्व प्रधान जोत सिंह, शूरवीर गुसांई, उम्मेद सिंह, गुलाब सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें