उन्होंने जंगलों को आग से बचाने के लिए ठोस प्लान तैैयार करने को कहा। वन मंत्री ने जिला प्रशासन को जल निगम की ओर से बनाई कामर-जामक पेयजल योजना में हुई धांधली की शिकायत की जांच करने के निर्देश दिए।
वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने विकास विभागों से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बीआरओ को सामरिक एवं यात्रा के महत्व वाले गंगोत्री हाईवे का जल्द दुरुस्त को कहा। साथ ही स्टोन क्रशर लगाने के प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।
वन मंत्री ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हमारा धन हमारा पेड़ के लिए काश्तकारों का चयन कर सूची शासन को भेजने के साथ ही अखरोट के पेड़ लगाने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने सीएमओ को यात्रा रूट पर चिकित्सा सेवाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
संसदीय सचिव विजयपाल सजवाण ने बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने की हिदायत दी। उन्होंने बगोरी-जसपुर पुराली-सारी-हीना-मुस्टिकसौड़- कुरोली सड़क का पुरीक्षित आगणन तैयार करने के लोनिवि को निर्देश दिए।
इस मौके पर सीडीओ जीएस रावत, एडीएम बीके मिश्रा, डीडीओ आनंद सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. दिनेश बड़ोनी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र एमएस सजवाण आदि मौजूद रहे।