फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की छटा बिखरी

Wed, 28 Oct 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, उत्तराखंड की संस्कृति हुई जीवंत
विज्ञापन

पुरोला। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से पुरोला खेल मैदान में विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न गांवों से पहुंची सांस्कृतिक टीमों ने लोकगीत, लोकनृत्य, तांदी और रासो की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्यों की धुनों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दिनभर चले महोत्सव में कलाकारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में खलाड़ी की टीम ने प्रथम, गुंदियाट गांव ने द्वितीय और महाविद्यालय पुरोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लोकगीत प्रतियोगिता में खलाड़ी प्रथम, महाविद्यालय पुरोला द्वितीय और गुंदियाट गांव तृतीय स्थान पर रहा। वहीं लोकनृत्य प्रतियोगिता में भी खलाड़ी की टीम ने बाजी मारी। गुंदियाट गांव को दूसरा और महाविद्यालय पुरोला को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अंकित शाह ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

विकासखंड अधिकारी गंगा प्रसाद लखेड़ा ने भी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी किरण राणा, प्रकाश भंडारी, महावीर रावत, किशन सिंह, पल्लवी उनियाल, आकाश रावत, अमित राणा, सुनील बैसारी और राजुली बत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें