फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: शहर के बीचोंबीच सरकारी कॉलोनी में लगी आग, तीन मकान जले

Sun, 31 May 2026 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों ने दूसरों के घरों में ली हुई है शरण, तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचाअग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से पाया काबू, शार्ट सर्किंट बताई जा रही है वजह
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बीती शनिवार देर रात को शहर के बीचोंबीच सरकारी कॉलोनी के भीषण आग लग गई जिससे तीन मकान जल गए। पीड़ित परिवारों ने दूसरों के घरों में शरण ली हुई है। आग लगने का कारण एक बंद घर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। स्थिति यह है कि तीनों परिवारों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा है। अग्निशमन विभाग को आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर वह समय रहते सभी घरों के रसोई गैस सिलिंडर ने हटवाते तो आसपास के ओर मकानों को भी खतरा होता।
प्रत्यक्षदर्शियों केे अनुसार सबसे पहले लोनिवि की कर्मचारी पुष्पा देवी के टिनशेड से बने सरकारी भवन से एक साथ बहुत अधिक धुंआ बाहर आया। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। उसके बाद भवन की लकड़ी ने पकड़ी आग विकराल हो गई और उसने समीप के दो और टिनशेड और लकड़ी से बने भवन का अपनी चपेट में ले लिए।
विज्ञापन

उसमें कैलाश पंवार और संदीप चौहान के आवास में भी आग फैल गई। उस दौरान आसपास के लोगों ने संदीप चौहान के घर से उनकी पत्नी और बच्चों सहित कैलाश पंवार के घर में मौजूद लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला। उसके बाद आसपास के घरों से रसोई गैस सिलिंडर निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। उसके बावजूद एक सिलिंडर आग लगने से बहुत तेज आवाज के साथ फटा।
मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शनिवार को एसडीएम शालिनी नेगी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों को फौरी तौर पर सहायता राशि दी। इस दौरान प्रभावितों और उनके परिजनों ने प्रशासन से उनके आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। स्थानी लोगों ने बताया कि घटना के सदमे के कारण देर रात में गीता चौहान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें