बिजौती धारकोट में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन के निर्माण सहित अन्य मांगों को लेकर बनचौरा में ग्रामीणों का धरना आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। बिजौती धारकोट में नवोदय विद्यालय भवन के लिए जमीन का चयन हो चुका है, लेकिन अभी तक भवन निर्माण शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा ग्रामीण कल्याणी-जुणगा-तराकोट और बणगांव-गणखाल-डमरगढ़ मोटर मार्ग निर्माण की मांग कर रहे हैं।
शनिवार को पांचवें दिन भी धरना आंदोलन जारी रहा। इस मौके पर शीशपाल सिंह, रघुवीर चौहान, धनी नाथ, राजेंद्र रांगड़, शंभू प्रसाद, विजयपाल चौहान, लाखी चौहान, परमनाथ, चंदन सिंह, हरिमोहन, चंदन सिंह, संजय डोभाल आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।