फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी, जुकाम व बुखार होने पर महिला दून रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को नगर में उस समय हड़कंप मच गया। नगर क्षेत्र की एक महिला को खांसी बुखार की शिकायत होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दून अस्पताल रेफर किया गया गया है। हालांकि चिकित्सा अधीक्षक डा. निधि रावत ने महिला में कोरोना के लक्षण नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

महिला चार दिन पहले ही देहरादून से लौटी थी। ऐहतियात बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग टीम महिला के घर भेजकर वहां रह रहे लोगों की काउंसिलिंग कर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी है। चिकित्सा अधीक्षक डा. निधि रावत ने बताया कि उक्त महिला में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखे हैं। उन्होंने बताया कि बीते तीन दिन में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गोवा, दिल्ली एवं देहरादून आदि स्थानों से घर लौटे क्षेत्र के साठ युवकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत के साथ घर भेजा गया है। आशा कार्यकर्ताओं से भी ऐसे लोगों को चिह्नित करा कर उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें