फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ पानी की आपूर्ति के लिए अनशन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न मांगों पर कार्रवाई के लिए सुमन बडोनी ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। बडोनी ने क्षेत्र की समस्याओं पर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे बडोनी ने कहा कि नगर क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। वहीं सिंचाई, पेयजल, नलकूप योजनाएं चालू नहीं होने, धनपुर नागणी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसात के पानी की निकासी, नागणी में फार्मेसिस्ट विनोद नेगी के घर बीते वर्ष हुई करीब 40 लाख के गहनों की चोरी, बड़ेथी में एटीएम से गायब 35 लाख का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन जोगत रोड में झील से खतरे को देखते हुए निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार का निर्माण झील के तल से शुरू करने, कोटबागी सड़क से क्षतिग्रस्त काश्तकारों की खेती का मुआवजा, सुलीठांग बाजार में सड़क का डामरीकरण एवं चौड़ीकरण, धरासू श्मशान घाट के लिए मार्ग का निर्माण एवं लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कार्य योजना नहीं बन पाई है। बडोनी को जोत सिंह बिष्ट, सभासद महावीर सिंह ,मेघ चंद रमोला, पूरण सिंह बिष्ट कमल नौटियाल, मोहन सिंह राणा, अंकित रमोला, सुरेंद्र कुमार, नंदकिशोर, कुलबीर मेहरा, प्रवीण, वीरपाल पंवार आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें