फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: किसानों को दी हाइब्रिड मोड में खेती करने पर जोर

Mon, 15 Dec 2025 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही वैज्ञानिकों ने किसानों को हाइब्रिड मोड में खेती करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित बैठक में में कृषि विज्ञान केंद्र की वर्ष 2024–25 की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही वर्ष 2025–26 की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले में कृषि एवं कृषक कल्याण से संबंधित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान प्रगतिशील किसानों को फसलों की नई किस्में और उन्नत तकनीकें, प्राकृतिक खेती और कीटनाशकों का संतुलित उपयोग, एकीकृत कृषि प्रणाली, पशुधन प्रबंधन, मिट्टी और पानी के प्रबंधन की तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. केके पांडेय, डॉ. लक्ष्मी कांत, डॉ. बीएम पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें