फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज डायरी: भटवाड़ी के किसान मुनस्यारी भ्रमण पर रवाना

Wed, 18 Nov 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

उत्तरकाशी।
जायका परियोजना के तहत उद्यान विभाग ने भटवाड़ी क्षेत्र के किसानों को मुनस्यारी स्थित आलू सीड विलेज में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा है। आलू एवं साग-भाजी अधिकारी संजय रयाल ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। भ्रमण का उद्देश्य किसानों को आलू बीज उत्पादन की आधुनिक तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी देना है। इस दौरान ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक अनूप थपलियाल, उद्यान पर्यवेक्षक जयप्रकाश बहुगुणा, जसपाल रमोला, सीबीबीओ सदस्य शीतल राणा आदि थे।
........................................................
छात्रों को मानव तस्करी और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
फोटो सहित
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज जुणगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और महिला अपराधों की जानकारी दी। छात्राओं को उत्तराखंड पुलिस एप और गौरा शक्ति फीचर के उपयोग के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक विजयपाल ने गिनाई कार्यकाल की उपलब्धियां
उत्तरकाशी।
गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने कार्यकाल में कराए विकास कार्यों और स्वीकृत योजनाओं का ब्योरा जनता के सामने रखा है। इनमें डुंडा और भटवाड़ी तहसीलों को ओबीसी घोषित कराने, तांबाखाणी सुरंग निर्माण, झाला में कोल्ड स्टोरेज और मनेरी झील में जल क्रीड़ा योजनाएं प्रमुख हैं। उन्होंने उत्तरकाशी में बाढ़ सुरक्षा के लिए 130 करोड़ और सिंचाई सुरक्षा कार्यों के लिए 98 करोड़ रुपये स्वीकृत कराने का दावा किया है। इसके अलावा बोन में इंजीनियरिंग कॉलेज, पिपली धनारी में पॉलिटेक्निक, जिला अस्पताल में लेजर मशीन, सड़क-पुल निर्माण और दयारा को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित कराने को भी अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया है।
..............................
महाविद्यालय में छात्रों को दिया स्व-गणना का प्रशिक्षण
फोटो सहित
पुरोला।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को जनगणना के द्वितीय चरण के तहत स्व-गणना प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि तहसीलदार कमल सिंह राठौर ने कहा कि जनगणना के सटीक आंकड़ों के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने छात्रों से स्वयं स्व-गणना करने के साथ ही परिवार और समाज के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान जितेंद्र थपलियाल और ज्योति गोसाई ने ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया और आवश्यक जानकारियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवम्बर तक नागरिक स्वयं अपनी गणना दर्ज कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. कृष्णदेव रतूड़ी ने की। संचालन नोडल अधिकारी डॉ. कविता ने किया।
पुरोला
और चिन्यालीसौड़ में छात्रों को खिलाई कृमिनाशक दवा

फोटो सहित
पुरोला/चिन्यालीसौड़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुरोला और चिन्यालीसौड़ के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पुरोला के बीएल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस, रेडक्रॉस और रोवर-रेंजर्स इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 130 छात्रों को दवा बांटी गई। कंताड़ी के जूनियर हाईस्कूल और हाईस्कूल में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को दवा खिलाई। उधर, राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में भी छात्रों को दवा दी गई। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए निशुल्क दवा दी जाती है। इससे कुपोषण और खून की कमी जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिलती है।
......................................
जनजातीय नायकों के बलिदान को किया याद, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर चर्चा
फोटो सहित
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में जनजातीय गौरव दिवस पर भारत की स्वतंत्रता में जनजातीय नायकों की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें छात्रों ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, साहस और बलिदान पर विचार रखे। वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया।प्रभारी प्राचार्य डॉ. किशोर सिंह चौहान ने कहा कि युवा पीढ़ी को जनजातीय नायकों के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। गोष्ठी में शिवानी भट्ट, स्मृति, आईशा और आदर्श महर ने विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. किरण जोशी ने किया, जबकि संचालन डॉ. आराधना राठौर ने किया।
विज्ञापन

.................................................
धौंतरी में 315 छात्रों को दिया करियर और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन
उत्तरकाशी।
पीएम श्री कमलाराम नौटियाल राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज धौंतरी में मंगलवार को करियर काउंसलिंग एवं किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 315 छात्रों ने भाग लिया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित शाह ने छात्राओं को इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, सिविल सेवा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं की जानकारी दी। डॉ. प्रियंका शाह ने नीट परीक्षा और मेडिकल क्षेत्र में प्रवेश की जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी डॉ. करिश्मा कोहली ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. अचला चंदोक, राजेश कुमार पनियाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें