राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत ने मंगलवार को किसानों व कृषि से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से कृषि क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की बात कही।
विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में आयोग अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। इससे पूर्व राज्य किसान आयोग अध्यक्ष ने विकास भवन प्रांगण में पांच आड़ू के पौधे भी रोपे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, बीसूका उपाध्यक्ष परमानन्द भट्ट, सीडीओ पीसी डंडरियाल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भण्डारी, सीवीओ प्रयंलकर नाथ आदि मौजूद रहे। ब्यूरो