चिन्यालीसौड़। ऑल वेदर रोड निर्माण कार्यों के चलते बदहाल पड़े गंगोत्री हाईवे पर मानसून सीजन में जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न होने लगी है, जिससे व्यापारियों व जनप्रतिनिधियों में रोष है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सकलानी, कृष्णा प्रसाद नौटियाल, पूरण बिष्ट, शूरवीर रांगड़, जोत सिंह बिष्ट, कोमल राणा आदि जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण नगर क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर गड्ढे हो रखे हैं, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनियों से बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है।