अपर यमुना वन प्रभाग के मुंगरसंती रेंज के देवराना बीट और नौगांव रेंज के भंकोली में वन कर्मियों ने कंट्रोल बर्निंग व फायर ड्रिल का अभ्यास कर फायर वाचरों व ग्रामीणों को वनाग्नि रोकने के तरीके बताए।
विज्ञापन
फायर ड्रिल कार्यक्रम के तहत रेंजर मुंगरसंती रेंज कन्हैया बेलवाल व नौगांव रेंज साधू लाल ने कहा कि संवेदनशील वनाग्नि क्षेत्रों में कंट्रोल बर्निंग से वनाग्नि की घटनाओं को कम किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से वनों में आग न लगाने की अपील करते हुए कहा कि वन हमारी अमूल्य संपत्ति है। इसलिए वनों में आग न लगाएं और न ही किसी को लगाने दें। कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर वीरेंद्र गौड़, फोरेस्टर जयवीर राणा, जयदेव रावत, बलदेव सिंह, चंद्रमोहन राणा, अरविंद सिंह, वीरू देवी, वन पंचायत सरपंच आरती देवी, मोहन लाल, संतरी लाल आदि मौजूद रहे।