फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को सुव्यवस्थित रूप देने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से हरकीदून केदार कांठा को चयनित करने के बाद यहां पर्यटन को सुव्यवस्थित रूप देने की कवायद शुरू हो गई है। मोरी में टूर ऑपरेटर एवं ट्रैकिंग एजेंसियों के साथ बैठक कर राजस्व, वन एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने इस पर चर्चा की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख बचन पंवार की अध्यक्षता में मोरी विकासखंड सभागार में बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र के सभी टूर ऑपरेटर एवं ट्रैकिंग एजेंसियों को पर्यटन एवं वन विभाग में अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया। बताया गया कि जिन एजेंसियों का पंजीकरण होगा उन्हीं को पर्यटन एवं ट्रैकिंग की अनुमति दी जाएगी। वन विभाग द्वारा मुख्य पर्यटन स्थलों पर साइन बोर्ड एवं ईको फ्रेंडली डस्टबिन लगाए जाएंगे।
फेडरेशन पर्यटन गतिविधियों के साथ ही क्षेत्र में पर्यावरण, जल, जंगल, जमीन, संस्कृति, मेले एवं त्योहारों के संरक्षण के साथ ही इनका प्रचार-प्रसार भी करेगी। साथ ही नए पर्यटन स्थलों को खोज कर इन्हें प्रचारित किया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर साफ सफाई के लिए भी फेडरेशन अभियान चलाएगी। इस मौके पर टौंस वन प्रभाग के डीएफओ सुबोध काला, गोविंद वन्य जीव विहार के उपनिदेशक कोमल सिंह, पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, बीडीओ डीपी डिपरी, हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भगत सिंह रावत, प्रदीप, प्रवीण रांगड़, वीरेंद्र नौटियाल, चैन सिंह रावत, आलोक, ज्वाला प्रसाद, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें