फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डेढ़ साल बाद भी मॉडल पशु चिकित्सालय में एडवांस सर्जरी का इंतजार

Sat, 26 Sep 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ से तैयार मॉडल अस्पताल से क्षेत्र के लोगों को थी बेहतर सुविधा की उम्मीद
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। जनपद के इकलौते मॉडल पशु चिकित्सालय को बने करीब डेढ़ साल बीत चुके हैं लेकिन पशुपालकों को अब तक यहां उच्च स्तरीय पशु चिकित्सा सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पांच करोड़ की लागत से तैयार मॉडल अस्पताल से क्षेत्र के हजारों पशुपालकों को पशुओं के बेहतर और आधुनिक उपचार की उम्मीद जगी थी लेकिन एडवांस सर्जरी समेत कई जरूरी सुविधाएं अभी शुरू नहीं हो सकी हैं।
मॉडल पशु चिकित्सालय का भवन निर्माण पूरा होने के बाद पशुपालन विभाग को हैंडओवर किया जा चुका है। इसका उद्देश्य नौगांव के साथ ही मोरी, भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़ और पुरोला क्षेत्र के पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय पशु चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। अस्पताल में छोटे-बड़े पशुओं के ऑपरेशन के साथ एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी लैब जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी लेकिन वर्तमान में इनका पूरा लाभ पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन के जिला प्रभारी जय प्रकाश थपलियाल ने कहा कि मॉडल अस्पताल बनने से पशुपालकों को बेहतर उपचार की उम्मीद थी, लेकिन लंबे समय बाद भी एडवांस सुविधाएं शुरू नहीं होने से उन्हें पशुओं के इलाज के लिए अन्य स्थानों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरि सिंह बिष्ट ने बताया कि एडवांस सर्जरी के लिए आवश्यक मशीनें निदेशालय स्तर से उपलब्ध कराई जानी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिन से एक माह के भीतर मशीनें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद मॉडल पशु चिकित्सालय में एडवांस सर्जरी की सुविधा शुरू कर पशुपालकों को इसका लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें