14 सूत्री मांगों का निस्तारण न होने से गुस्साए तीनों ऊर्जा निगमों के अधिकारी-कर्मचरियों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी कर ली है। सोमवार को शहर में रैली निकालकर कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने विद्युत सब स्टेशनों में वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर काम बंद कर बिजली आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी। इस दौरान निगम के यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक व यूपीसीएल के एसई को ज्ञापन भी भेजा गया। प्रदर्शन में विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन, अभियंता एसोसिएशन, आरक्षित ऊर्जा एसोसिएशन, ऊर्जा कामगार संघ आदि शामिल हुए। संवाद