फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अतिक्रमण से नगर की आंतरिक सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

Tue, 28 Apr 2026 06:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों पर व्यापारियों के सामान से जाम की स्थिति बन रही है। बाजार में आधी सड़क तक फैली सामग्री से रास्ता संकरा हो गया है और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार सहित भैरव चौक, रामलीला मैदान से होते हुए पीजी कॉलेज और विश्वनाथ को जोड़ने वाली गली में व्यापारियों ने सबसे ज्यादा सामान फैलाकर रखा हुआ है। भैरव चौक में व्यापारियों ने आधी सड़क तक सामग्री को फैलाकर रखा है जिससे हर रोज पैदल राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हो रही। भैरव चौक के अंदर तिलोथ तक जाने वाली गली में भी इसी तरह की स्थिति बनी है।
मुख्य बाजार में भी सड़क किनारों पर व्यापारियों ने सामान फैलाकर कब्जा किया है। रामलीला गेट से पीजी कॉलेज होते हुए विश्वनाथ चौक वाले मार्ग भी रेहड़ी ठेली व्यापारियों के कब्जे से आवागमन मुश्किल है। ईओ शालिनी चित्राण का कहना है कि अनाउंसमेंट के जरिए व्यापारियों को सामग्री व्यवस्थित रखने के लिए कहा गया है। यदि फिर भी नहीं माने तो पुलिस बल के साथ सघन अभियान चलाकर कब्जे को रास्ते से हटवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें