फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर

Sat, 28 Feb 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डीएम प्रशांत आर्य ने उद्यमियों को विधिवत रूप से औद्योगिक इकाइयों का संचालन करने को कहा है। उन्होंने स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में जिला सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। जिसमें उद्योग विभाग के राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थानों में भूखंड आवंटियों, उद्यमियों की ओर से स्थापित इकाइयों की समीक्षा की गई। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक शैली डबराल ने बताया कि जनपद में विभाग के तीन मिनी औद्योगिक आस्थान क्रमशः गणेशपुर भटवाड़ी, सैणी डुंडा और पुरोला में अवस्थित है। जिनमें से मिनी औद्योगिक आस्थान पुरोला अविकसित है।
मिनी औद्योगिक आस्थान गणेशपुर भटवाड़ी व मिनी औद्योगिक आस्थान सैणी डुंडा विकसित है जिनमें क्रमशः 21 भूखंड व 31 भूखंड है, जो क्रमशः 13 व 9 उद्यमियों को आवंटित किए गए हैं। डीएम ने औद्योगिक इकाई संचालन से संबंधित किसी भी समस्याओं के निस्तारण में सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र, पीडी डीआरडीए अजय सिंह, प्रबंधक उद्योग दीपेश चौधरी, अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित लाल, ईई यूपीसीएल मनोज गुसाईं, राज्य कर अधिकारी एसएस रावत, अग्निशमन अधिकारी एनएस रावत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें