फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मौसम की बेरुखी से बड़कोट क्षेत्र में पेयजल किल्लत शुरू

Wed, 21 Jan 2026 07:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। मौसम की बेरुखी के चलते बड़कोट क्षेत्र में पेयजल की किल्लत शुरू होने लगी है। समय पर यदि बर्फबारी और बारिश नहीं हुई तो पेयजल आपूर्ति की यह समस्या ग्रीष्मकाल में बड़ी समस्या बन सकती है जिसको लेकर संबंधित विभाग को समस्या से निपटने के लिए तैयारी की जरूरत है।
विज्ञापन

बीती बरसात के बाद बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण जहां किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई है वहीं, बड़कोट नगर सहित कम पेयजल आपूर्ति वाले ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ने लगी है। पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और नगर व्यापार मंडल महामंत्री सोहन गैरोला ने कहा कि मौसम के बदलते मिजाज के चलते समय से पेयजल आपूर्ति को व्यवस्थित रूप से रखने के लिए अभी से आवश्यक कदम उठाए जाए।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विनोद पांडेय ने स्वीकार किया है कि जलस्रोत पर थोड़ी बहुत कमी आई है। अगर अभी भी बारिश बर्फबारी नहीं हुई तो ग्रीष्मकाल चारधाम यात्रा के दौरान बड़कोट नगर क्षेत्र के सरुखेत क्षेत्र में पेयजल किल्लत के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें