फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने साहस का परिचय देकर भगाया गुलदार

Wed, 16 Nov 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक मेें भड़कोट निवासी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला किया, लेकिन उसने हिम्मत व साहस का परिचय देते हुए गुलदार को भगा दिया। इससे ग्रामीण जख्मी हो गया है। क्षेत्र में गुलदार की धमक से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भड़कोट निवासी बुद्धि लाल (47) मजदूरी करने के लिए अपने घर से पास के ही द्वारी गांव में जा रहा था, तभी पतरिया पाणी नाम की जगह के पास घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बुद्धि लाल ने हिम्मत नहीं हारी और गुलदार के साथ जमकर संघर्ष कर उसे खाई में धकेल दिया।

इसके बाद बुद्धि लाल ने मदद के लिए आवाज दी, तो आसपास घास काट रही महिलाएं वहीं पहुंची और शोर सुनकर गुलदार भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बुद्धि लाल को चिन्यालीसौड़ सीएचसी लाया। डाक्टर जितेंद्र भंडारी ने बताया कि घायल को 20 टांके लगे हैं।
विज्ञापन


प्रधान विजय लाल, शिवराज सिंह बिष्ट, जीत सिंह पंवार, उत्तम सिंह आदि ने विभाग से गुलदार को पकड़ने और घायल को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं धरासू के रेंजर नागेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घायल को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें