विकासखंड नौगांव के धराली गांव में चालू पेयजल योजना पर जबरन जल जीवन मिशन योजना का काम कराए जाने से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ गई है। आठ दिनों से पानी की सप्लाई नहीं होने से ग्रामीण आधा किमी दूरी से पानी ढोने को मजबूर हैं।
गांव की प्रधान सावित्री चौहान का कहना है कि गांव में वर्षों पुरानी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन कुछ लोग जबरन जल निगम से मिलकर जल जीवन मिशन के तहत दस लाख लागत से मनमाने ढंग से मानकों के विपरीत योजना बना रहे हैं। जिसके कारण गांव की पुरानी लाइन पर पानी सप्लाई बंद हो गई है। इधर, जल निगम के ईई मुकेश जोशी ने बताया कि ठेकेदार को पहले कनेक्शन देने और बाद में उन पर पानी की सप्लाई जोड़ने को कहा गया है।