फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अंजनीसैण के मिंगवाली गांव में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के मिंगवाली गांव में पेयजल का भारी संकट बना हुआ है। गांव में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। ग्रामीण अपने आसपास के गांवों से पानी ढोने को मजबूर हैं। पानी की समस्या होने से पशुपालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फिटर और जल संस्थान को कई बार कहने पर भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जिससे ग्रामीणों में जल संस्थान के प्रति खासा रोष बना हुआ है।



अंजनीसैण बाजार के निकट मिंगवाली गांव में सात-आठ दिन से पेयजल की किल्लत बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का खेतीबाड़ी का काम भी खासा प्रभावित हो रहा है। बच्चे भी सुबह पहले पानी लाने के लिए चार-पांच चक्कर लगा रहे हैं इसके बाद स्कूल जा रहे हैं। स्कूल से आने के बाद भी उन्हें पानी लाने के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन




गांव के अजय नौटियाल, आनंद सिंह कैंतुरा, देवेंद्र पालीवाल, योगेंद्र तिवाड़ी, गोविंद राम सेमवाल और बेताल सिंह आदि ने बताया कि मिंगवाली गांव के एक हिस्से में करीब 60-70 परिवार निवासरत हैं। यहां के लिए गांव के करीब डेढ़-दो किमी दूर से पेयजल लाइन बिछाई गई है। स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बाद भी गांव में सात-आठ दिन से पानी की एक बूंद नहीं टपक रही है। जिससे ग्रामीणों को तीन-चार सौ मीटर दूर से पानी की ढोना पड़ रहा है। पानी नहीं आने के कारण पशु पालक ज्यादा परेशान हैं। स्थानीय फिटर और जल संस्थान को पेयजल समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे बढ़ती गरमी में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मिंगवाली गांव में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। शीघ्र ही फिटर भेजकर चेक कराया जाएगा। पेयजल योजना पर जो भी समस्या होगी उसे दूर कर गांव में जलापूर्ति जल्द सुचारू करा दी जाएगी। - केएन सेमवाल, ईई पेयजल निगम नई टिहरी/चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें