फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: गंगोरी में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

Tue, 30 Dec 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र के गंगोरी वार्ड में गत एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए लोगों को हैंडपंप और प्राकृतिक जलस्रोतों पर लंबी लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ रहा है। इस संबंध में उनकी ओर से कई बार जल संस्थान का जानकारी दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी जयपाल रावत, सतबीर मखलोगा ने कहा कि गंगोरी क्षेत्र में हर वर्ष गर्मियों से लेकर मानसून और सर्दियों के सीजन में भी पानी की समस्या बनी रहती है। कई बार जल संस्थान से मामले में शिकायत करने पर भी अब तक जल संस्थान की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गत एक सप्ताह से गंगोरी के ऊपरी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति बाधित होने से स्थिति यह है कि हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों पर लोगों को पानी के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ रही है। इस कारण सबसे अधिक समस्या महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कहा कि इस संबंध में कई बार संस्थान के अधिकारियों को जानकारी दी गई लेकिन पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगरवासियों का कहना है कि अगर इसी प्रकार लोगों कोे परेशान होना पड़ेगा। तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने पेयजल आपूर्ति को बहाल करवाने के लिए जल्द ही जल संस्थान और प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें