फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बड़ेथी में तीन दिन से पेयजल संकट, स्रोतों पर निर्भर हैं लोग

Sun, 16 Aug 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग समस्या के समाधान के लिए नहीं उठा रहा है ठोस कदम
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के नजदीकी बड़ेथी गांव में पिछले तीन दिनों से पेयजल संकट बना है। घरों में नलों से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। फिलहाल क्षेत्रवासी स्रोतों से पानी जुटाकर अपनी जरूरत पूरी करने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, बड़ेथी गांव में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बंद है लेकिन अब तक विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में विभाग के प्रति रोष है। स्थानीय निवासी मनमोहन शाह और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि बड़ेथी में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशंका है कि बरसात के दौरान पेयजल लाइन में सिल्ट आने या लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। बड़ेथी गाड से पेयजल लाइन बिछाई गई है जिससे पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति होती है। पेयजल लाइन में खराबी के चलते आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोग जलस्रोतों के सहारे हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें