फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जलभराव पर डीएम सख्त, 10 दिन में चिह्नित होंगे अतिक्रमण

Tue, 19 May 2026 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

उत्तरकाशी। नगर पालिका क्षेत्र के कालेश्वर और जोशियाड़ा वार्डों में जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि सिंचाई गूलों और नालियों पर अतिक्रमण होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है। यही जलभराव की मुख्य वजह बन रही है। इस पर डीएम ने सिंचाई, राजस्व और नगर पालिका विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि टीम अगले 10 दिनों के भीतर जल निकासी में बाधा बन रहे सभी अतिक्रमण और अवरोधों को चिह्नित करेगी।
विज्ञापन

गूलों और नालियों पर हुए अवैध कब्जों की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रशासन को सौंपी जाएगी। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। मनेरा बाईपास के लदाड़ी क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम पर जिलाधिकारी ने चिंता जताई। उन्होंने लोनिवि को राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर संकीर्ण सड़क मार्ग की समस्या का स्थायी और व्यावहारिक समाधान तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जिलाधिकारी से मिले थे। लोगों ने जलभराव की समस्या जल्द दूर करने की मांग उठाई थी। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी थी कि यदि 10 दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों की नाराजगी के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। बैठक में सिंचाई, नगर पालिका, लोनिवि और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें