फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण

विज्ञापन
मोरी उत्तरकाशी में सतलुज जल विद्युत निगम की निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
चमोली जनपद में आई आपदा के बाद डीएम मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन की टीम के साथ सतलुज जल विद्युत निगम की निर्माणाधीन नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना में सुरक्षा मानकों के साथ ही डंपिंग जोन का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएम ने मोरी में सतलुज जल विद्युत निगम की निर्माणाधीन 60 मेगावाट की नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना का निरीक्षण किया। परियोजना इंचार्ज अजय कुमार एवं एचआर प्रबंधक कमलेश भारद्वाज ने परियोजना की डिजाइन के साथ ही सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा परियोजना का मलबा नदी किनारे डंप किए जाने की शिकायत पर डीएम ने डंपिंग जोन का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना के अधिकारियों को आपदा की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम तीर्थपाल सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, मास्टर ट्रेनर चैन सिंह रावत, मस्तान भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें