फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ

विज्ञापन
उत्तरकाशी के गंगोरी में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ पर शपथ लेते डीएम मयूर दीक्षित व अन्य। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगोरी स्थित गंगा वाटिका में गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। 16 से 31 मार्च तक चलने वाले पखवाड़े में स्वच्छता कार्यक्रम, गंगा गोष्ठी, जल संरक्षण, पौधरोपण व स्वच्छता रैली आदि विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगोरी में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दीक्षित ने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करते हुए कहा कि गंदगी से बीमारी के साथ जीवन में नकारात्मकता को न्योता मिलता है। डीएम ने वाटिका में रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा। इस मौके पर पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा, डीएफओ दीपचंद आर्य, परियोजना निदेशक संजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें