फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया तीन कुपोषित बच्चों को गोद

Tue, 11 Apr 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को गणेशपुर गांव में पहुंचकर मिशन कुपोषण मुक्त उत्तरकाशी के तहत तीन बच्चों को गोद लिया। उन्होंने रागिनी, मानसी एवं अश्वनी कुमार को गोद लेकर उन्हें कुपोषण से मुक्त करने की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के माता-पिता को कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य संवर्द्धन कार्ड भी दिए।
विज्ञापन

तीनों कुपोषित बच्चों को हाईजीन किट एवं 2.5 किग्रा के ऊर्जा फूड के पैकेट वितरित किए गए। ऊर्जा फूड को पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से विटामिन युक्त बनाया गया है। इस दौरान डीएम ने कुपोषित बच्चों के माता-पिता से वार्ता कर बच्चों को कुपोषण मुक्त कराने में सहयोग करने की बात कही। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि प्रसव के दौरान महिला को एक सप्ताह पहले ही अस्पताल में भर्ती कराएं। गर्भवती महिलाओं को 100 आयरन फौलिक एसिड की गोली एवं दो टीटी के टीके अवश्य लगाएं। साथ ही बच्चे के जन्म के पहले घंटे में स्तनपान कराएं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ सहित जिलास्तरीय अधिकारियों के द्वारा प्रथम चरण में कुल 30 कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया है। इस दौरान प्रधान गणेशपुर पुष्पा चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, सुपरवाइजर सुलोचना शाह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें