फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 600 व 400 मी. दौड़ में चिन्यालीसौड़ की दिव्यांशी रहीं अव्वल

Wed, 07 Oct 2026 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम में 26वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में 26वीं जनपद स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंडर-17 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में चिन्यालीसौड़ की दिव्यांशी नेगी प्रथम, पुरोला की सिमरन द्वितीय व नौगांव की सुहानी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मी दौड़ में चिन्यालीसौड़ की दिव्यांशी नेगी, पुरोला की सिमरन और नौगांव की सुहानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
अंडर 17 बालिका वर्ग के 100 मी दौड़ में चिन्यालीसौड़ की दीपिका व स्नेहा प्रथम और द्वितीय एवं भटवाड़ी की दीपिका तृतीय रही। लंबी कूद में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक की स्नेहा प्रथम, नौगांव की तमन्ना द्वितीय व पुरोला की सृष्टि तृतीय रही। चक्का फेंक में चिन्यालीसौड़ की दिव्यांशी बिष्ट प्रथम, डुंडा की अर्पिता द्वितीश्व पुरोला की मानसी तृतीय रही।
विज्ञापन

गोला फेंक में पुरोला की मानसी प्रथम, भटवाड़ी की प्रतीक्षा द्वितीय व चिन्याली की दिव्यांशी बिष्ट तृतीय रही। अंडर-17 बालक वर्ग की लंबी कूद में आदित्य भंडारी प्रथम, निखिल डुंडा द्वितीय व रूपम चिन्यालीसौड़ तृतीय रहे। गोला फेंक में डुंडा के सूजल रावत प्रथम, चिन्याली के नमन रावत द्वितीय व मोरी के अनीश तृतीय रहे।
100 मी दौड़ में डुंडा के निखिल, नौगांव के आयुष, डुंडा के विवेक, 400 मी दौड़ में डुंडा के विवेक सिंह, आर्यन और चिन्यालीसौड़ के प्रिंस कैंतुरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 800 मी दौड़ में चिन्यालीसौड़ के प्रियांशु भक्ति, नौगांव के आयुष रावत व चिन्यालीसौड़ के आर्यन क्रमश: अव्वल रहे।
विज्ञापन

3000 मी दौड़ में भटवाड़ी के केदार, नौगांव के आयुष वीरपाल व नौगांव के आयुष रावत क्रमश: अव्वल रहे। प्रतियोगिता की जिम्मेदारी पीएम श्री राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी और विकासखंड भटवाड़ी को दी गई थी। इससे पूर्व शुभारंभ अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को खेल किट व उपकरण के लिए एक लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें