फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला निगरानी समिति ने किया स्कूल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 जिला निगरानी समिति के सदस्यों ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी का निरीक्षण किया, जिसमें समिति के सदस्यों एडीएम तीर्थपाल सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्गा शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद पंवार व डॉ. हरेंद्र यादव ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा दत्ता ने बताया कि स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त कक्षाओं में शारीरिक दूरी, मास्क पहनने, साफ सफाई आदि का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस मौके पर रेखा नौटियाल, अनीता रावत, प्रियंका भंडारी, रजनी, गीता नेगी, रेनू शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें