निकिता तोमर हत्याकांड को लेकर राष्ट्रीय हिंदू युवा संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। नगर स्थित हनुमान चौक में किए गए प्रदर्शन के दौरान संगठन के सदस्यों ने घटना में संलिप्त दोषियों का पुतला फूंका। साथ ही हिंसा की शिकार युवती को श्रद्धांजलि देकर उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोनू नेगी ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से प्रभावी कानून बनाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों द्वारा आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन कर पद भार सौंपे गए। जिला कार्यकारिणी में राजेश निझोन अध्यक्ष, हरीश खंडूड़ी उपाध्यक्ष, अभिषेक उनियाल सचिव, सौरभ नौटियाल कोषाध्यक्ष तथा निशांत कंसवाल महामंत्री के तौर पर चुने गए।