फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: जिला प्रशासन की टीम ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

Sun, 17 May 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम के खिलाड़ी अंकेश चुनेगए मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला प्रशासन एवं पत्रकार इलेवन के बीच रविवार को मनेरा स्टेडियम में एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। अंतिम ओवर तक चले इस बेहद रोमांचक मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम ने पत्रकार इलेवन को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के खिलाड़ी अंकेश मैन ऑफ द मैच चुने गए।
टॉस जीतकर पत्रकार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पत्रकार इलेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए निर्धारित 15 ओवरों में जिला प्रशासन के सामने 130 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से भुवनेश भट्ट ने दो विकेट एवं डीएम प्रशांत आर्य एवं कर्मवीर ने एक-एक विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। जिला प्रशासन की ओर से अंकेश ने 48 रनों की पारी खेली। सरकारी तामझाम और सुविधाओं को छोड़कर डीएम स्वयं मोटर बाइक चलाकर मनेरा स्टेडियम पहुंचे। उनके इस कदम की खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल जहां शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, वहीं लगातार काम के दबाव के बीच कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने और नई ऊर्जा भरने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। मैत्री क्रिकेट मैच में प्रकाश रांगड़ एवं पृथ्वीदत्त नैथानी ने शानदार कमेंट्री कर दर्शकों एवं क्रिकेट प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी, आपदा समन्वयक जय पंवार, मुख्य व्यैक्तिक अधिकारी राजेश पैन्यूली, दीपक नौटियाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें