फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की भूमिका व समस्याओं पर चर्चा

Tue, 23 Feb 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भुवनेश्वरी महिला आश्रम एवं प्लान इंडिया की ओर से बार्सू गांव में यूथ एडवाइजरी पैनल की कार्यशाला में उत्तराखंड में युवाओं की भूमिका और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एसबीएमए प्लान इंडिया की ओर से मंगलवार को भटवाड़ी ब्लाक के बार्सू गांव में यूथ एडवाइजरी पैनल की कार्यशाला में उत्तराखंड में युवाओं की भूूमिका और समस्याओं के साथ ही मेरा पहाड़ एवं मेरी संस्कृति पर चर्चा की गई।

 प्लान इंडिया के सुरेश बलोदी ने करियर काउंसिलिंग, व्यक्तित्व विकास और उत्तराखंड के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता व्यक्त की। कार्यशाला में आए युवक-युवतियों ने कौशल विकास के साथ ही आत्म रक्षा के प्रति भी कार्य किए जाने पर जोर देते हुए युवा संसद एवं सोशल साइड तैयार करने का निर्णय लिया। लोकगायक ओम बधाणी ने मेरा पहाड़ मेरी संस्कृति विषय पर चर्चा कर लोकगीतों के महत्व व लोक जन का उससे लगाव को अपने रचित गीतों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


 एसबीएमए परियोजना प्रबंधक गोपाल थपलियाल ने कहा कि समाज में युवाओं की अहम भूमिका को देखते हुए उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है।

गजेंद्र नौटियाल ने बताया कि युवा संसद के माध्यम से डाटा एकत्रित कर अगस्त में नैनीताल में बैठक का आयोजन कर उत्तराखंड युवाओं की भूमिका एवं समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर रंगकर्मी सुरेंद्र पुरी, कपिल पंवार, अजय पंवार, पुष्पा, अंकित काला, ममता, कुलदीप, करिश्मा गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें