बड़कोट। वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय की एक आवश्यक बैठक बड़कोट स्थित हिलग्रीन इंटर कॉलेज में हुई। बैठक में जनपद भर से पहुंचे विद्यालय संचालकों एवं प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की। इस दौरान आरटीई के तहत बीते एक वर्ष से विद्यालयों को धनराशि न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गई।
रविवार को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चन्द्र रमोला की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें विद्यालयों की मान्यता, नवीनीकरण व समिति पंजीकरण में आ रही प्रशासनिक दिक्कतों को भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन विस्तार के तहत यमुनाघाटी से धनवीर सिंह चौहान, चिन्यालीसौड़ से अमेन्द्र सिंह बिष्ट, डुंडा से जयपाल शाह और भटवाड़ी से विकास सेमवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह सजवाण, सचिव विकास सेमवाल, कोषाध्यक्ष रमेश उनियाल, धनवीर सिंह उपस्थित थे। संवाद