फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सतत विकास लक्ष्य के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

Tue, 24 Feb 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कलेक्ट्रेट सभागार में सतत विकास लक्ष्य, पीएम गतिशक्ति एवं विजन 2047 के प्रभावी क्रियान्वयन को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजित की गई। कार्यशाला में वक्ताओं ने बताया कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड राज्य देश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस रिपोर्ट के अनुसार 13 जनपदों में उत्तरकाशी तृतीय स्थान पर रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यशाला संपन्न हुई। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। सतत पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार सृजन, वनीकरण, भूस्खलन रोकथाम और आपदा प्रबंधन योजनाओं को लागू किया जा रहा है।
सीपीपीजीजी, नियोजन विभाग से शैलेंद्र सिंह एवं ऐश्वर्य सिंह, पीएम गतिशक्ति विशेषज्ञ देहरादून से ऐश्वर्य सिंह ने कार्यशाला में उक्त विषयों पर चर्चा की। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अतुल आनंद ने ने एसडीजी के बारे में जानकारी दी कि जिला संकेतक फ्रेमवर्क में 132 संकेतक हैं, जिनमें से 43 संकेतकों पर प्रतिमाह सूचना संकलित कर सीपीपीजीजी को भेजी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें