फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: धीरेंद्र प्रताप उत्तराखंडी जंग बंधु सम्मान से सम्मानित

Mon, 18 May 2026 04:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप को यमुना घाटी में आंदोलनकारियों की ओर से उत्तराखंडी जंग बंधु सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के सम्मेलन में जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज कपूर की अध्यक्षता में दिया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में यमुना और गंगा घाटी से पहुंचे आंदोलनकारियों ने ढोल-दमाऊ और नगाड़ों के साथ धीरेंद्र प्रताप का स्वागत किया। बड़कोट में जुलूस निकालकर उनके समर्थन में नारे भी लगाए गए। धीरेंद्र प्रताप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को आज भी उनका पूरा सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। सम्मेलन में हरिकृष्ण भट्ट, सावित्री नेगी, कमला पांडे, डॉ. विजेंद्र पोखरियाल, महेश जोशी, गणेश रमोला, वासूदेव डिमरी और मनीष डिमरी सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें