उत्तरकाशी /पुरोला। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् हरिद्वार की पहल पर आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धा में डुंडा के कनिष्ठ और पुरोला के वरिष्ठ वर्ग के परिणाम घोषित हुए। कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक प्रतियोगिता में राइंका धौंतरी प्रथम, मातली द्वितीय और गेंवला तृतीय रहा। समूहगान में धौंतरी प्रथम, मातली द्वितीय रहा। समूह नृत्य में राइंका धौंतरी प्रथम, डुंडा द्वितीय और राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुंगी बड़ेथी तृतीय रहा।
वाद-विवाद में राइंका थाती धनारी प्रथम, फोल्ड द्वितीय और माजगांव तृतीय रहा। आशुभाषण में फोल्ड प्रथम, ब्रह्मखाल द्वितीय और कंवा एट हाली तृतीय रहा। श्लोकोच्चारण में माजगांव प्रथम, थाती धनारी द्वितीय और गेंवला तृतीय रहा। वहीं पुरोला के वरिष्ठ वर्ग नाटक में रौनक शर्मा प्रथम, विक्की द्वितीय और मीनाक्षी तृतीय रहीं।
समूहगान में मोनिका प्रथम, रेखा व प्रिया संयुक्त रूप से द्वितीय और सुहानी तृतीय रहीं। समूह नृत्य में कशिश प्रथम, रागिनी द्वितीय और सुहानी तृतीय रहीं। वाद-विवाद में आभा-अंजना प्रथम, रौनक-आभा द्वितीय और ऋषिका-अस्मिता तृतीय रहीं। आशुभाषण में अभिनव शर्मा प्रथम, भावना द्वितीय और आशिका आर्य तृतीय रहीं। श्लोकोच्चारण में महेश प्रथम, कशिश द्वितीय और अक्षिता तृतीय रहीं। संवाद