फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरासू तराकोट जिब्या मोटर मार्ग कई जगह अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण धरासू तराकोट जिब्या मोटर मार्ग भूस्खलन के कारण कई जगह अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन से एक आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गया है। सड़क के नीचे जमोला के जंगल और पनघट हौड़ा तोक को जाने वाला आम रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण भजन सिंह पंवार, चंदन सिंह पंवार, प्रवीन पंवार, उज्ज्वल सिंह, सोहन दास, भगवान, बीर सिंह, सुमेर सिंह ने बताया कि सूरी के ऊपर बना पेयजल टैंक भी सड़क पर हो रहे भूस्खलन से खतरा की जद में है। कहा कि अगर ऐसे ही बारिश होती रही, तो जानमाल का खतरा पैदा हो सकता है। आम रास्ते भूस्खलन से ध्वस्त होने के कारण ग्रामीण अपने मवेशियों को पनघट व जंगल में चुगान के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें