फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में घाट पर जोखिम के साथ स्नान कर रहे श्रद्धालु

Wed, 20 May 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या के बीच मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। धाम में यमुना तट पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित रूप से खड़े होकर स्नान करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सुरक्षित घाट के अभाव में श्रद्धालु पत्थरों और बोल्डरों के बीच जोखिम भरे तरीके से यमुना में डुबकी लगाने को मजबूर हैं। वहीं पर्याप्त चेंजिंग रूम नहीं होने से भी यात्रियों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप उनियाल,पंच पड़ा समिति के सचिव गिरीश उनियाल, पंच पड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन उनियाल आदि ने धाम क्षेत्र से कूड़ा हटाने, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित स्नान घाट विकसित करने और पर्याप्त चेंजिंग रूम की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें