फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: इंजीनियरों की हड़ताल से विकास कार्यों पर असर

Thu, 09 Apr 2026 04:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जायज मांगों को लेकर जारी हड़ताल के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेसियों ने इंजीनियर्स का हौसला बढ़ाते हुए उनका खुलकर समर्थन किया। वहीं लंबे समय से चल रही हड़ताल का असर जनपद के विकास कार्यों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ बीते मार्च से हड़ताल पर हैं। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य ठप पड़े हैं जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए व्यवस्थाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी है। कई स्थानों पर सड़कें और रास्ते अवरुद्ध हैं।
इसी के साथ आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। नहरों की सफाई और मरम्मत कार्य नहीं होने से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना स्थल पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने कहा कि यह केवल डिप्लोमा इंजीनियर्स की लड़ाई नहीं है बल्कि यह उनके हक, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
विज्ञापन

सरकार को जल्द इंजीनियरों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए, ताकि विकास कार्य दोबारा सुचारू रूप से शुरू हो सके। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस शीशपाल पोखरियाल, वरिष्ठ नेता सूर्यबल्लभ नौटियाल, मनोज राही, सूरज रावत आदि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें