फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 65 लाख से बनेगा देव भूमि रजत जयंती पार्क

Wed, 22 Oct 2025 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव नगर पंचायत कर रही है निर्माण, लोगों को मिलेंगी सुविधाएं
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। नगर पंचायत ने नगरवासियों को देव भूमि रजत जयंती पार्क के रूप में बड़ी सौगात दी है। नगर पंचायत वार्ड नंबर दो में 65 लाख की लागत से देव भूमि रजत जयंती पार्क का निर्माण करेगी। नगर पंचायत ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
बुधवार को भूमि पूजन कर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि 65 लाख की लागत से बनने वाले देव भूमि रजत जयंती पार्क लोगों के लिए तोहफा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क में लोगों के लिए मनोरंजन, अल्प विश्राम, पिकनिक स्पॉट सहित योग और व्यायाम के लिए ओपन जिम की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क को कई तरह के सजावटी पौधों से सजाया जाएगा जिससे लोग पार्क में बैठकर प्रकृति का भी आनंद ले सकें। उत्तराखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार ने नगर निकाय क्षेत्रों में देव भूमि रजत जयंती पार्क बनाने की घोषणा की है जिनका निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूरा होना है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में 65 लाख की लागत से बनने वाले पार्क का आज भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस मौके पर भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, विजय सिंह, भूपेंद्र रावत, अमित परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें