फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल लेन पुल निर्माण के लिए गंगोरी में प्रदर्शन

सार

गंगोरी में असी गंगा पर डबल लेन पुल निर्माण सहित तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक गंगोरी से हिना तक बाजार भी बंद रखे गए। प्रदर्शनकारियों में मधु राणा, आरती मखलोगा, सुनील राणा, शैलेंद्र मटूड़ा, नत्थी लाल, सुनील नेगी, नरेश चौहान, अशोक सेमवाल, प्रथम सिंह नेगी, जगदंबा प्रसाद, अरविंद, बृजमोहन, बलबीर सिंह मखलोगा, उषा चौहान, पवन नौटियाल, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी के गंगोरी क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण व गंगोरी में डबल लेन पुल की मांग को लेकर प्रदर्शन - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोरी में असी गंगा पर डबल लेन पुल निर्माण सहित तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक गंगोरी से हिना तक बाजार भी बंद रखे गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो एक अक्तूबर के बाद मशाल जुलूस व जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को गंगोत्री क्षेत्र के स्थानीय निवासियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रताप रावत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन व जनाक्रोश रैली निकाली। ग्रामीण लंबे समय से गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण व गंगोरी में असी गंगा पर डबल लेन पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। प्रताप रावत ने बताया कि प्रशासन ग्रामीणों की मांग को लगातार अनसुना कर रहा है।
वर्ष 2008 में असी गंगा पर गंगोरी में बीआरओ की ओर से डबल लेन पुल का निर्माण किया गया था लेकिन उद्घाटन से कुछ दिन पूर्व ही पुल ध्वस्त हो गया। मामले की जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों में मधु राणा, आरती मखलोगा, सुनील राणा, शैलेंद्र मटूड़ा, नत्थी लाल, सुनील नेगी, नरेश चौहान, अशोक सेमवाल, प्रथम सिंह नेगी, जगदंबा प्रसाद, अरविंद, बृजमोहन, बलबीर सिंह मखलोगा, उषा चौहान, पवन नौटियाल, आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें