पुरोला। रवांई घाटी के भेड़-बकरी पालकों ने भ्रमण पर आए दायित्वधारी वीरेंद्र दत्त सेमवाल से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने भेड़ बकरियों के उपचार के लिए आवश्यक दवा और उपचार सामग्री नियमित उपलब्ध करवाने की मांग की है।
रवांई घाटी भ्रमण पर पहुंचे दायित्वधारी वीरेंद्र दत्त सेमवाल को भेड़ बकरी पालक संघ के अध्यक्ष त्रेपन सिंह रावत ने विभिन्न समस्याएं बताई। कहा कि चरान चुगान के बुग्यालों में विचरण करने वाले पशुपालकों का बीमा किया जाए। साथ ही भेड़-बकरियों के स्वास्थ्य उपचार के लिए पशुपालकों को उचित प्रशिक्षण दिया जाए। इससे वह प्राथमिक स्तर पर स्वयं उपचार कर सकें।
इसके साथ ही उन्होंने ऊन के लिए उचित विपणन व्यवस्था और उत्तम मूल्य प्रदान करने, भेड़ पालकों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलने, भेड़-बकरी पालकों को जंगलों में रहने के लिए टेंट की मांग की। इस दौरान पशु चिकित्सा विभाग ने भेड़ पालकों के लिए एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन भी किया। इस मौके पर प्रमेश सिंह चौहान, दफ्तर सिंह, अपार सिंह, सूरज चौहान, वंदना, वनासी देवी, कुलवंती, आशा, रूबीना, दर्शनी, पूर्णी आदी मौजूद रहे। संवाद