फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोलधार-चापड़ा सड़क निर्माण करने की मांग

Sun, 10 May 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर, थौलधार ब्लॉक के साथ उत्तरकाशी जिले गांव आपस में जुड़ेंगे
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के मोलधार गांव से थौलधार के चापड़ा तक स्थानीय लोगों ने सड़क स्वीकृत करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने से जौनपुर, थोलधार ब्लॉक के अलावा उत्तरकाशी जिले के कई गांव आपस में जुड़ने से आवाजाही सुगम होगी।

जौनपुर ब्लॉक के सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष खेमराज भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमवारी लाल नौटियाल, मोलधार ग्राम प्रधान गजेंद्र दत्त रतूड़ी, पूर्व प्रधान कमल नौटियाल, प्रियंका देवी ने कहा कि मोलधार-चापड़ा सड़क बनने से टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र, थौलधार ब्लॉक की बिष्ट और उत्तरकाशी के हाथड़ पट्टी जौनपुर ब्लॉक थत्यूड़ से जुड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले की वनचौरा सड़क जुडने से उत्तरकाशी और बड़कोट से मसूरी और देहरादून जाने लोगों के लिए 40 से 45 किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा। बताया पर्यटन की दृष्टि से इस सड़क निर्माण जरूरी है। मोलधार से तीन किलोमीटर की दूरी पर जौनपुर क्षेत्र का गुड़ियापा पर्यटन स्थल है, जहां पर नाग देवता का प्राचीन मंदिर है। यह स्थान बेहद रमणीक होने के साथ यहां से हिमालय पर्वत और टिहरी झील का सुंदर दृश्य भी दिखाई देते हैं। सड़क बनने से पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन से मोलधार-चापड़ा सड़क की स्वीकृति दिलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें