बड़कोट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट में सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए चित्रकला, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सामाजिक सरोकारों, राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
संस्थान के प्राचार्य संजीव जोशी ने कहा कि सेवा संकल्प समाज के प्रति दायित्वों को समझने और उन्हें व्यवहार में उतारने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम समन्वयक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां प्रशिक्षुओं के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने के साथ उनमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों की भावना मजबूत करती हैं। इस अवसर पर हेमू बिष्ट, टीकाराम सिंह रावत, रिचा उनियाल, सुशील जोशी, बबीता सजवाण, बृजेश मिश्रा, मो. अरशद अंसारी, सत्या चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद