फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बर्फबारी के बाद पर्यटकों से गुलजार हुआ दयारा बुग्याल

Sat, 24 Jan 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो से तीन फीट बर्फ के बीच लिया ट्रैकिंग का रोमांच
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जनपद में हुई बर्फबारी के दूसरे दिन दयारा बुग्याल ट्रैक पर्यटकों से गुलजार रहा। शनिवार को प्रशासन की ओर से दयारा बुग्याल में आवाजाही शुरू करने पर वीकेंड पर रैथल बार्सू पहुंचे पर्यटकों ने बुग्याल के ट्रैक पर बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। इसके साथ ही करीब दो से तीन फीट बर्फ के बीच ट्रैकिंग के रोमांच का अनुभव लिया।
गढ़वाल माउंटेनरिंग व ट्रैकिंग एसोसिएशन के सचिव मनोज रावत ने बताया कि बसंत पंचमी के साथ ही वीकेंड के मौके पर देश के विभिन्न प्रदेशों से पर्यटक जनपद में पहुंचे। बीते शुक्रवार को बर्फबारी के कारण सभी ट्रैक का भी बंद रखा गया था। इसके बीच सबसे अधिक ट्रैकर्स दयारा बुग्याल के दीदार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार को दयारा बुग्याल ट्रैक खुलने पर अच्छी संख्या में पर्यटकों ने दयारा बुग्याल का रूख किया। हालांकि अधिक बर्फबारी के कारण पर्यटक दयारा बुग्याल के बेस कैंप गोई नामे तोक से आगे नहीं बढ़ पाए लेकिन पर्यटकों ने रैथल से गोई तक करीब एक से तीन फीट बर्फ के बीच ट्रैकिंग का रोमांच का अनुभव लिया।
विज्ञापन

रावत ने बताया कि बर्फबारी के बाद विभिन्न प्रदेशों से पर्यटक जानकारी ले रहे हैं। शुक्रवार को जनपद मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी बर्फबारी हुई है। इसलिए जो पर्यटक ट्रैक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं जा सकते। वह लोग जनपद से करीब 10 से 15 किमी की दूरी पर बर्फ का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें