फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगी के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ फरवरी में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बीते फरवरी में लदाड़ी निवासी हितेश सेमवाल ने बताया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके फोन पर कॉल कर क्यूआर कोड को स्कैन कर खाते से 90 हजार की रकम उड़ा दी थी। हितेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस व एसओजी की टीम गठित की गई थी। काल डिटेल व सर्विलांस के माध्यम से साक्ष्य जुटाए गए। ठगी करने वाले की पहचान रहीस खान जिला भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई, जिसकी लोकेशन दिल्ली पाई गई। पुलिस टीम ने रहीस को मंगलवार देर रात दिल्ली से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी 70 हजार की एक और ठगी में भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें