फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: लकड़ी के तख्तों के सहारे पार किया खड्ड

Tue, 01 Sep 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवलसारी खड्ड उफानाने से बढ़ी लोगों की दिक्कतें
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे पर बहने वाला देवलसारी खड्ड बरसात के मौसम में स्थानीय लोगों के लिए लगातार मुसीबत का कारण बना हुआ है। मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद खड्ड उफान पर आ गया जिससे पैदल पार करना मुश्किल हो गया। खड्ड के बीच बनी गहरी खाई को पार करने के लिए स्थानीय लोगों ने लकड़ी के फट्टे डालकर अस्थायी रास्ता तैयार किया।
दोपहर में स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को भी खड्ड पार करने में परेशानी हुई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लकड़ी के तख्ते डालकर बच्चों को सुरक्षित खड्ड पार कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान खड्ड का जलस्तर बढ़ने से सौली, मुलाना समेत दूसरी ओर रहने वाले ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों का कहना है कि देवलसारी गदेरे पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से एनएच खंड से की जा रही है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। खड्ड पार करने के लिए लोगों को कई बार चारपहिया वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। वार्ड नंबर सात के सभासद सुनील कोहली ने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान पुल निर्माण से ही संभव है। जब तक पुल नहीं बनता, बरसात में लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें