फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। नगर के बिड़ला गली क्षेत्र में किराए के भवन में रह रही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही महिला का पति लापता है।
बुधवार सुबह बिड़ला गली क्षेत्र में किराए के एक भवन में रह रही महिला का शव पंखे की कुंडी से लटका देख पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे तहसीलदार विरेंद्र सिंह रावत ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष केआर पांडेय ने बताया कि शेरकोट बिजनौर यूपी निवासी विपिन कुमार कुछ समय से उत्तरकाशी में एक दुकान पर टेलरिंग का काम करता था। वह अपनी पत्नी गुड्डी देवी (32) के साथ बिड़ला गली में एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रहता था। उन्होंने कहा कि भीतर से बंद कमरे में शव लटका मिलने से यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन मृतका के पति के लापता होने से इसमें आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का संदेह है। मृतका के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस उसके पति की तलाश एवं अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। मामले की जांच चौकी इंचार्ज एसआई मनीषा नेगी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें