फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों के साथ एक युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पुलिस ने बाजार में नकली नोट चलाने का प्रयास करते एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी को जेल भेजकर पुलिस इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बाजार में नकली नोट चलाने का प्रयास करते इंदिरा कालोनी निवासी इरशाद शेख को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 200 रुपये के नौ नकली नोट बरामद हुए। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ भादंसं की धारा 489बी, 489सी तथा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक से पूछताछ में नकली नोटों का कारोबार करने वाले नेटवर्क का पता चला है। बृहस्पतिवार को युवक से सघन पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया गया। युवक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस नकली नोटों के कारोबार में संलिप्त नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। नकली नोटों के साथ युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रमन बिष्ट, कांस्टेबल सुनील मैठाणी एवं पुष्पराज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें